LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Political News : रोहतास में कांग्रेस विधायक ने की हाथी की सवारी, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar Political News : बिहार में कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा को हाथी की सवारी का शौक चढ़ गया. जिसके बाद वे हाथी पर चढ़कर सवारी करने लगे. उनकी सवारी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Political News : रोहतास में कांग्रेस विधायक ने की हाथी
विधायक ने की हाथी की सवारी - फोटो : ranjan

SASARAM : रोहतास में करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा का हाथी की सवारी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जी हाथी की सवारी कर रहे हैं। बता दे कि यह वीडियो करगहर के पटवा डीह का है। जहां आज श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा में कांग्रेस के विधायक जी हाथी पर चढ़ गए और शोभा यात्रा के दौरान हाथी पर बैठकर घूमते नजर आए। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर व्यूअर्स इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार हाथी पर सवार होकर विधायक जी घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ व्यूअर्स विधायक जी के द्वारा जूता पहन कर हाथी पर चढ़ने को लेकर भी कमेंट्स कर रहे हैं। यह वीडियो करगहर के पटवाडीह का बताया जाता है।

बताते चलें की 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा ने करगहर सीट पर जीत हासिल की।  उन्होंने जदयू के बशिष्ठ सिंह को 4,083 वोटों के अंतर से हराया।  संतोष कुमार मिश्रा को कुल 59,763 वोट मिले थे, जबकि बशिष्ठ सिंह को 55,680 वोट प्राप्त हुए थे।  इस चुनाव में कुल 3,24,401 मतदाताओं में से 1,92,844 मतदाताओं ने वोट डाले थे, जिसमें से 1,91,680 वोट वैध माने गए थे। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट