LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सीएम नीतीश के कार्यक्रम से पहले जदयू कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, मंच पर अफरा-तफरी

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद कार्यक्रम से पहले ही जदयू कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए।

सीएम नीतीश के कार्यक्रम से पहले जदयू कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद कार्यक्रम से पहले ही जदयू कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। घटना करगहर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े दो नेताओं के समर्थकों के बीच हुई, जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर आमने-सामने आ गए।

जानकारी के मुताबिक, पहले हल्की नोकझोंक हुई, लेकिन देखते-देखते मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जोरदार आरोप-प्रत्यारोप किए। अचानक माहौल गरमाने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति बिगड़ती देख मंच से कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की गई। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को अलग किया और किसी तरह हालात पर काबू पाया।

करगहर क्षेत्र से जुड़े दोनों नेता पार्टी टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। इसी वजह से उनके समर्थकों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले इस तरह की घटना सामने आना पार्टी की अंदरूनी कलह को उजागर करता है।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय झड़प हुई, वहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि, पुलिस और वरिष्ठ नेताओं के दखल के बाद स्थिति सामान्य हुई और कार्यक्रम की तैयारियां आगे बढ़ सकीं।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत