LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

लालू परिवार पर चिराग का बड़ा हमला, बोले इन लोगों को परिवार की चिंता अधिक, जब जेल जाते हैं तो पत्नी को सीएम बनाते हैं, ‘एमवाई’ में एम को हाशिए पर भेजा

Bihar Election 2025 - चिराग पासवान ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा इस परिवार में पति अगर जेल में जाता है तो पत्नी को सीएम बना दिया जाता है। किसी को सांसद बनाना हो तो बेटी को चुुना जाता है।

लालू परिवार पर चिराग का बड़ा हमला, बोले इन लोगों को परिवार क

Dehri -- खबर रोहतास जिला के चेनारी विधानसभा क्षेत्र से है। जहां लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन खासकर लालू परिवार पर सीधा हमला किया है।

उन्होंने कहा है कि महागठबंधन के लोग अपने परिवार की अधिक चिंता करते हैं। खुद मुख्यमंत्री बनते हैं और जब जेल जाते है तो अपनी अर्धांगिनी को मुख्यमंत्री बना देते हैं। अगली पीढ़ी जाती है तो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लग जाते हैं। 

अगर सांसद बनाना होगा तो अपनी बेटी को बनाएंगे। इस प्रकार सारा लाभ अपने परिवार को देते हैं और वोट आम लोगों से लेते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वालों ने M.Y. समीकरण बनाए है। लेकिन "एम" को कोई लाभ नहीं दिया और "वाई" में सारा लाभ अपने परिवार के लिए रख लिया। वही उनके M.Y. में महिलाएं और युवा है। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने महिलाओं और युवाओं का समीकरण बनाया है। बता दें कि चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम के लिए वोट मांगने नौहट्टा पहुंचे।

रिपोर्ट - रंजन कुमार