LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Crime News : शादी में डांसर को पैसा देने को लेकर जमकर हुआ बवाल, मारपीट में दुल्हन के भाई की हुई मौत, बिना दुल्हन के ही वापस बैरंग लौटा दूल्हा

Bihar Crime News : शादी समारोह में डांसर को पैसे देने के विवाद में जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दुल्हन के 14 वर्षीय भाई की मौत हो गयी. घटना के बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गयी......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : शादी में डांसर को पैसा देने को लेकर जमकर
दुल्हन की भाई की हत्या - फोटो : RANJAN

SASARAM : जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना गांव में बुधवार देर रात एक शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई। जब नाच कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भोजपुर जिले से आई बारात की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि शादी की रस्में भी अधूरी रह गईं और बारात बिना विवाह सम्पन्न कराये ही लौट गई। घटना के दौरान हुए मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं दुल्हन का 14 वर्षीय छोटा भाई अभिमन्यु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत गुरुवार को इलाज के दौरान सासाराम के सदर अस्पताल में हो गई। इस दुखद घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

भोजपुर जिले से आई थी बारात

जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव से बारात रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव आई थी। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच-गाने की व्यवस्था की गई थी, जिसमें बाराती और लड़की पक्ष के लोग आनंद ले रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाच के दौरान नर्तकी को पैसे देने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए। सबसे गंभीर चोट दुल्हन के छोटे भाई अभिमन्यु कुमार को आई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

गांव में तनाव, बारात लौटी वापस

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। माहौल बिगड़ते देख लड़के पक्ष ने शादी की रस्में पूरी किए बिना ही बारात वापस लौटाना उचित समझा। वहीं घायल अभिमन्यु सहित अरविंद कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार और अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिमन्यु की मौत ने लड़की के परिवार पर गहरा आघात छोड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटनास्थल की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट