LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News:बीडीओ शेफाली के साथ बदतमीजी प्रमुख को पड़ी भारी, प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार,भेजा गया जेल

Bihar News: प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार को बीडीओ शेफाली की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

sasaram BDO Shefali
बीडीओ शेफाली के साथ बदतमीजी प्रमुख को पड़ी भारी- फोटो : reporter

Bihar News: सासाराम के नोखा प्रखंड से जुड़ी खबर ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार को बीडीओ सुश्री शेफाली की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

पुलिस ने मध्यरात्रि में उनके घर से उन्हें हिरासत में लिया और रविवार दोपहर लगभग 3 बजे सासाराम न्यायालय में पेश किया। बीडीओ के आवेदन में कहा गया कि सासाराम में कानून व्यवस्था की बैठक के दौरान प्रमुख ने बार-बार फोन कर योजनाओं में कमीशन की मांग की। मामला और गरम तब हुआ जब अगले दिन नोखा प्रखंड मुख्यालय से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रमुख के कथित अनुचित शब्दों का प्रयोग दिखाई दिया।

हालांकि, अरविंद कुमार ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका दावा है कि उन्होंने सिर्फ जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। उनका कहना है कि बीडीओ ने उनके विरोध को दबाने के लिए यह कार्रवाई कराई और वायरल वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

पंचायत समिति के कई सदस्य इस कार्रवाई पर नाराज़ हैं। उनका कहना है कि किसी जन प्रतिनिधि को अपराधी की तरह घर से उठाना उचित नहीं है। स्थानीय लोगों में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। नोखा क्षेत्र में प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस घटना ने उथल-पुथल और चर्चा का माहौल बना दिया है।