LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

CBI Arrest Principal: CBI की बड़ी कार्रवाई! रोहतास में केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को 32 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानें क्यों ले रहे थे खूस

CBI Arrest Principal: सासाराम स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल मयंक कुमार श्रीवास्तव को सीबीआई ने 32 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक सप्लायर का बिल पास कराने के एवज में ली जा रही थी। जानिए पूरी घटना।

सासाराम में CBI की बड़ी कार्रवाई
CBI Arrest Principal- फोटो : social media

CBI Arrest Principal: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव को CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने 32,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद की गई। सीबीआई ने बुधवार (21 मई) की  शाम आरोपी प्रिंसिपल को उनके आवास से रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया।"

रिश्वत की रकम और भ्रष्टाचार के दस्तावेज बरामद

CBI की विशेष टीम ने प्रिंसिपल के आवास पर छापा मारा। उनसे 2 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए। वहीं रिश्वत की ₹32,000 रकम भी जब्त किया गया।सीबीआई सूत्रों के अनुसार विद्यालय के सप्लायर से एक लाख 92 हजार रुपये के बिल को पास कराने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।