LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भोजपुरी स्टार से उम्मीदवार बने रितेश पांडे पर केस, रोड शो में परमिशन से ज्यादा गाड़ियां, आचार संहिता का हुआ उल्लंघन

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार और चर्चित भोजपुरी गायक रितेश पांडे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भोजपुरी स्टार से उम्मीदवार बन
भोजपुरी स्टार से उम्मीदवार बने रितेश पांडे पर केस- फोटो : REPORTER

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: रोहतास जिले में करगहर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार और चर्चित भोजपुरी गायक रितेश पांडे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। चुनावी मैदान में जबरदस्त प्रचार के बीच यह कार्रवाई प्रशासन की सख़्ती का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

पूरे मामले की शुरुआत कोचस थाना क्षेत्र से हुई, जहां तैनात मजिस्ट्रेट ने रोड शो के दौरान अनियमितता को नोटिस किया और इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार रितेश पांडे ने रोड शो के लिए जिस संख्या में गाड़ियों की अनुमति ली थी, उससे काफी अधिक गाड़ियां शामिल की गईं। इसे आचार संहिता का सीधा उल्लंघन माना गया।

बताया गया कि रोड शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे डिंपल सिंह,आर्यन बाबू,और अन्य कलाकार भी मौजूद थे।

स्टार पॉवर के कारण रोड़ शो में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों की भीड़ इतनी ज़्यादा रही कि कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। प्रशासन का कहना है कि अनुमतियों और नियमों के खिलाफ इस तरह का आयोजन चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, इसलिए विधि-व्यवस्था के तहत मामला दर्ज किया गया है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। लेकिन यह स्पष्ट है—चुनावी माहौल में सुरक्षा और नियमों के प्रति प्रशासन का रवैया सख़्त है, भले ही आरोपी कोई स्टार सिंगर ही क्यों न हो।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत