LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

bihar bus accident - सड़क किनारे खड़ी बालू लदे ट्रक में बस ने मारी टक्कर, पांच महिला सहित आठ यात्री घायल, दो की हालत नाजुक

Bihar bus Accident - अनियंत्रित बस में सड़क किनारे खड़ी बालू लदी हुई ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे बस सवार पांच महिला सहित आठ यात्री घायल हो गए।

bihar bus accident - सड़क किनारे खड़ी बालू लदे ट्रक में बस न
बस एक्सीडेंट में आठ यात्री घायल- फोटो : रंजन कुुमार

Dehri - खबर रोहतास जिला से है। जहां काराकाट थाना क्षेत्र के जोरावरपुर में एक अनियंत्रित बस में सड़क किनारे खड़ी बालू लदी हुई ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे बस सवार पांच महिला सहित आठ यात्री घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए काराकाट के पीएचसी में लाया गया। जहां से एक महिला तथा दो पुरुष को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल, सासाराम के लिए रेफर कर दिया गया। 

डेहरी से आरा जा रही थी बस

बता दे कि यात्रियों से भरी बस डेहरी से आरा जा रही थी। इसी दौरान जोरावरपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। 

घायलों में आरा भोजपुर के गजियापुर के रहने वाले सुमन यादव, सासाराम के नहौना के रहने वाले शिवनारायण राम तथा दिनारा की रहने वाली मंजू देवी की हालत गंभीर है।

NSIT
Nsmch

Report – ranjan kumar