LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar road accident:यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत,20 से ज्यादा घायल

Bihar road accident:राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस पलट गई।....

Bihar road accident
यात्रियों से भरी बस पलटी- फोटो : reporter

Bihar road accident:राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस पलट गई।सासाराम के परसथूआ थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शेख बहुआरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

मृतक की पहचान कैमूर जिले के सवार निवासी भिखी सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बस कोचस की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा कर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को इलाज के लिए आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परसथूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार