LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics:बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका की चाहत, क्या चिराग बनेंगे 'पासवान युग' का नया चेहरा? बहनोई के दावे से हड़कंप

Bihar Politics:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद और पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने एक बार फिर दोहराया है कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति में एक बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।

Bihar Politics:बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका की चाहत, क्य

Bihar Politics: डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद और पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने एक बार फिर दोहराया है कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति में एक बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने बिहार की जनता से आह्वान किया है कि वे चिराग पासवान को बिहार की बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

यह बयान आगामी 8 जून को डेहरी के रमना मैदान में आयोजित होने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के "नव संकल्प महासभा" के संदर्भ में आया है। इस महासभा के प्रचार-प्रसार और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आज जमुई सांसद अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा डेहरी-ऑन-सोन पहुंचे।

Diarch GO

नव संकल्प महासभा: बिहार की जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद:

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरुण भारती ने स्पष्ट किया कि चिराग पासवान बिहार की जनता से राज्य में एक बड़ी भूमिका निभाने और बिहार की जिम्मेदारी उठाने के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। इसी आशीर्वाद को प्राप्त करने के उद्देश्य से आरा में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया है, जिसके लिए वे रोहतास जिले में लोगों को आमंत्रित करने आए हैं।

शाहाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना:

भारती ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी ने सैद्धांतिक रूप से यह निर्णय लिया है कि चिराग पासवान शाहाबाद क्षेत्र के किसी अनारक्षित विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस निर्णय पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।

NSIT
Nsmch

गठबंधन धर्म और चुनावी रणनीति:

गठबंधन धर्म का सम्मान करते हुए, अरुण भारती ने कहा कि उनकी पार्टी उस दायरे के अंदर ही काम करना चाहती है। उन्होंने जानकारी दी कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता बिहार के सभी सीटों पर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गठबंधन में जो सीटें उनकी पार्टी के हिस्से में आएंगी, उन पर तो उम्मीदवार खड़े होंगे ही, और जहां गठबंधन के सहयोगी दलों के उम्मीदवार होंगे, वहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता पूरी ताकत से एनडीए के किसी भी घटक दल के प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेंगे।

शाहाबाद के किस विधानसभा सीट से चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। डेहरी में एक निजी हॉल में आयोजित बैठक में दोनों सांसदों का लोजपा के स्थानीय नेता सोनू सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

रिपोर्ट- रंजन कुमार