LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News: नाली विवाद में खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर मौत

Bihar Crime News: एक मामूली विवाद ने खूनी शक्ल अख़्तियार कर ली। नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलियों की आवाज़ गूंज उठी।

Bihar Crime News: नाली विवाद में खूनी संघर्ष,  पुलिस के सामन
नाली विवाद में खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर मौत- फोटो : NEWS 4 NATION

Bihar Crime News:बिहार के रोहतास ज़िले में  एक मामूली विवाद ने खूनी शक्ल अख़्तियार कर ली। शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना उस वक़्त हुई जब 112 की पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। देखते ही देखते 20 वर्षीय शिवानी कुमारी उर्फ़ गोल्डी ज़मीन पर गिर पड़ी — गर्दन में गोली लगी और वहीं उसकी मौत हो गई।

मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की चीख़-पुकार और पुलिस के सायरन की आवाज़ एक साथ गूंजने लगी। गोल्डी के भाई शिवम कुमार को भी छर्रे लगे, जिसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका के चाचा अमरजीत सिंह के मुताबिक़, सुबह से ही नाली के पानी को लेकर पड़ोसी बिहारी सिंह से कहासुनी चल रही थी। मामला तूल पकड़ता गया और बीच-बचाव के लिए पुलिस भी पहुंची। इसी बीच बिहारी सिंह का बेटा सुनील सिंह अचानक घर के अंदर गया और हथियार लेकर लौटा। पुलिस की मौजूदगी में ही उसने गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली दरअसल शिवम पर चलाई गई थी, लेकिन निशाना चूक गया और गोल्डी की गर्दन में जा लगी।

आरोपी सुनील सिंह, मृतका गोल्डी का रिश्ते में चाचा लगता है। परिवार का अंदरूनी झगड़ा इतने ख़ौफ़नाक मोड़ पर पहुंच जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। गांव में सनसनी है, और लोग अब तक इस बेरहमी पर यक़ीन नहीं कर पा रहे।

NSIT
Nsmch

घटना की खबर मिलते ही शिवसागर थाने की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी रोहतास ने बताया कि आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सुनील सिंह फ़रार है। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं, और एफएसएल टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।

गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत