Vote Adhikar yatra - कभी दादा के मजार पर नहीं गए, लेकिन शेरशाह के मकबरे में जाएंगे, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर हमलावर हुई भाजपा

Vote Adhikar yatra - भाजपा ने बिहार में कल से महागठगबंधन के वोट अधिकार यात्रा पर जोरदार हमला किया है. भाजपा ने कहा कि यह लोग ईंट-रोड़ा जोड़कर भानुमति का कुनबा बना रहे हैं।

Vote Adhikar yatra - कभी दादा के मजार पर नहीं गए, लेकिन शेरश
राहुल गांधी पर हमलावर हुए डा. अजय आलोक- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram -  खबर सासाराम से है। जहां भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने सासाराम में कल से शुरू होने वाले राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसा है। तथा कहा है कि कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा जोड़कर भानुमति का कुनबा बनाने की कोशिश की जा रही है। 

लेकिन यह लोग मात्र  पाकिस्तान और बांग्लादेश का टूल किट बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार में अव्यवस्था फैलाने आ रहे हैं। जो काम तेजस्वी पहले से बिहार में कर रहे हैं, वही काम राहुल गांधी करने बिहार आ रहे हैं। लेकिन बिहार में सुशासन की सरकार है। यह उन्हें सोच लेना चाहिए। 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जितने विधानसभा क्षेत्र होकर गुजरेंगे उतना भी विधानसभा सीट उनके गठबंधन को मिल जाए यही काफी है। 

वोट चोरी हुआ तो कैसे जीते  महागठबंधन के सांसद

बता दें की सासाराम में आज भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने प्रेस वार्ता किया तथा राहुल गांधी के यात्रा को छलावा बताया और कहा कि अगर वोट चोरी की बात करते हैं तो क्या सासाराम के कांग्रेस सांसद वोट चोरी कर जीत गए। काराकाट, बक्सर और भोजपुर में गठबन्धन के सांसद कैसे जीत गए?

NSIT
Nsmch

कभी दादा के मजार पर नहीं गए, लेकिन सूरी  के मकबरे पर जाएंगे

उन्होंने वोट चोरी जैसे शब्द को बिहार के संदर्भ में निरर्थक बताया। उन्होंने राहुल गांधी को उधार की गांधी कहा तथा यह भी कहा कि राहुल गांधी कल सासाराम आएंगे तो शेरशाह सूरी का मकबरा पर जाएंगे। लेकिन जीवन में कभी भी अपने दादा फिरोज खान के मजार पर नहीं गए।


Report – ranjan kumar