LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Voter Adhikar Yatra : पीएम मोदी पर आपत्तिजनक नारेबाजी मामला: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा-संघ के स्लीपर सेल पर लगाया साजिश का आरोप, यात्रा से घबरा गया एनडीए

Voter Adhikar Yatra : पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा की यह बीजेपी आरएसएस के स्लीपर सेल का काम है.....पढ़िए आगे

Voter Adhikar Yatra : पीएम मोदी पर आपत्तिजनक नारेबाजी मामला:
स्लीपर सेल की करतूत - फोटो : RANJAN

SASARAM : दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द एवं गाली-गलौज जैसे शब्द और नारेबाजी मामले में राजद के बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि यह काम बीजेपी के स्लीपर सेल के लोग कर रहे हैं। भाजपा तथा RSS के स्लीपर सेल के लोग गठबंधन की इस यात्रा की ताकत को देखकर घबरा गए हैं।

सुधाकर सिंह ने कहा की वही लोग भीड़ में घुसकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी गाली दे रहे हैं और हम लोगों को भी गाली दे रहे हैं। ताकि इस यात्रा को बदनाम किया जाए। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि यह बात पूरी तरह से असत्य है की पीएम जैसे सम्मानित पद को कोई गाली दिया है। अगर कहीं कोई वीडियो है तो बताएं कि कोई पार्टी का बड़ा नेता चाहे राहुल गांधी जी हो या फिर तेजस्वी यादव जी या फिर कोई बड़ा नेता अगर ऐसी बात कही हो तो। लेकिन इस तरह की कोई बात नहीं है। भाजपा के स्लीपर सेल के लोग उनके रैली में घुसकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह राहुल तथा तेजस्वी के खिलाफ एक साजिश है। 

उन्होंने इस मामले को लेकर गांधी मैदान थाना में एफआईअआर किए जाने पर कहा की वे लोग जनता की अदालत में जाएंगे तथा कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे।  

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट