LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 10 लाख की बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों का तांडव,CCTV कैद लूट

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा बोलकर 10 लाख के गहने लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Jewellery Shop Robbery
दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा बोलकर 10 लाख के गहने लूट - फोटो : Reporter

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में रविवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरा रोड स्थित 'हीरा आभूषण भंडार' में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। इस दुस्साहसिक लूटकांड के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बंधक बनाकर मिनटों में वारदात को दिया अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाश हेलमेट पहनकर दुकान के भीतर दाखिल हुए। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और वहां मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों को पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद कुछ ही मिनटों में तिजोरी और शो-केस में रखे कीमती आभूषण समेटकर वे आसानी से फरार हो गए।

पुलिस महकमे में हड़कंप, इलाके में नाकेबंदी शुरू

दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख रास्तों पर सघन नाकेबंदी कर दी गई है तथा वाहनों की जांच तेजी से की जा रही है।

NSIT
Nsmch

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुराग तलाशने में जुटी

घटनास्थल और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस बदमाशों के भागने के रूट और उनकी हुलिए की पहचान करने में जुटी है। फॉरेंसिक टीम और तकनीकी शाखा की मदद से भी फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अपराधियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस बड़ी वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों और आम नागरिकों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी है। स्थानीय व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लूटे गए सामान की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट