LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar News: शादी के बाद पढ़ाया, बिहार पुलिस में नौकरी लगी तो पत्नी प्रेमी संग हो गई फरार

Bihar News:एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसने पत्नी की पढ़ाई-लिखाई में पूरा सहयोग किया और जब उसकी नौकरी बिहार पुलिस में लग गई, तो वह कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। ...

Bihar News: शादी के बाद पढ़ाया, बिहार पुलिस में नौकरी लगी तो
बिहार पुलिस में चयन के बाद प्रेमी संग फरार हुई पत्नी- फोटो : social Media

Bihar News: रोहतास जिले के डालमियानगर से सामने आया एक वैवाहिक विवाद इन दिनों चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या से जुड़े पुराने विवाद की याद दिला रहा है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसने पत्नी की पढ़ाई-लिखाई में पूरा सहयोग किया और जब उसकी नौकरी बिहार पुलिस में लग गई, तो वह कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी के अचानक चले जाने के बाद पति ने डालमियानगर थाने में लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मामला डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले अजय सिंह की शादी 26 जनवरी 2025 को अर्चना भारती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। परिवार और समाज के लोगों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए थे। शादी के वक्त दोनों ने साथ मिलकर जिंदगी गुजारने का संकल्प लिया था। पति के मुताबिक, शादी के शुरुआती करीब छह महीने तक सब कुछ सामान्य रहा और अर्चना अपने ससुराल में पति के साथ रह रही थी।

अजय सिंह का आरोप है कि शादी के बाद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई जारी रखने में हरसंभव मदद की। पढ़ाई के दौरान ही अर्चना का चयन बिहार पुलिस में हो गया। नौकरी मिलने के बाद उसे ट्रेनिंग के लिए जाना था। पति का दावा है कि इसी दौरान 3 जुलाई 2026 को अर्चना कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई।अजय ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अर्चना भारती का डेहरी इलाके के गांधी नगर निवासी विवेक नामक युवक के साथ पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति के अनुसार, परिवार के लोगों ने अर्चना को कथित प्रेमी के साथ मोबाइल पर चैट करते हुए पहले भी पकड़ा था।

अजय का कहना है कि उस समय परिवार के सदस्यों ने दोनों को समझाया-बुझाया था। बातचीत के बाद मामला शांत हो गया और अर्चना ने कथित तौर पर भरोसा दिलाया था कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी। लेकिन पति का आरोप है कि समझाने के बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

NSIT
Nsmch

मामला सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या किसी रिश्ते में आर्थिक या सामाजिक बदलाव के बाद दरार पैदा हुई, या इसके पीछे कोई पुराना प्रेम संबंध था। हालांकि, फिलहाल ये सभी बातें पति द्वारा लगाए गए आरोप हैं। पत्नी का पक्ष सामने आना बाकी है और आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ऐसे में अब सबकी निगाहें जांच के नतीजे पर टिकी हैं कि अर्चना वास्तव में किन परिस्थितियों में घर से गईं और इस पूरे घटनाक्रम की असल कहानी क्या है।