LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Watch: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा दिखा अलग नजारा! लालू और खरगे को पानी पिलाकर राहुल गांधी ने जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

Rahul Addhikar Yatra: बिहार के सासाराम में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने लालू यादव और मल्लिकार्जुन खरगे को पानी पिलाकर सबका दिल जीत लिया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Rahul Addhikar Yatra
कांग्रेस वोटर अधिकार यात्रा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Rahul Addhikar Yatra: बिहार के सासाराम में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की जनसभा के दौरान राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच उन्होंने मंच पर मौजूद दो दिग्गज नेताओं— लालू प्रसाद यादव और मल्लिकार्जुन खरगे को अपने हाथों से पानी पिलाया। राहुल का यह सरल व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।इंडियन यूथ कांग्रेस ने 23 सेकेंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “संस्कार ‘शाखा’ से नहीं, परवरिश से आते हैं।” इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल पहले लालू यादव को और फिर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पानी का गिलास थमाते हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा और लोगों की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, कांग्रेस समर्थकों ने इसे जमकर साझा किया। लोग इसे उनके संस्कार और सादगी का उदाहरण बता रहे हैं। गर्मी से तपते माहौल में नेताओं को पानी पिलाने की यह छोटी सी पहल लोगों को काफी बड़ी लगी।सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने लिखा कि राहुल गांधी ने अपने व्यवहार से दिखा दिया कि राजनीति में भी मानवीय मूल्यों की अहमियत बनी रहती है।

लालू यादव ने गाकर बढ़ाया उत्साह

सभा के दौरान लालू प्रसाद यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कुछ भोजपुरी गीत गाकर भीड़ में जोश भर दिया। इससे पहले राहुल गांधी, खरगे, लालू यादव और तेजस्वी यादव एक ही मंच पर नजर आए।निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी मंच पर प्रमुख स्थान मिला। पप्पू यादव और कन्हैया की मौजूदगी से महागठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया गया।

NSIT
Nsmch

वोटर अधिकार यात्रा का राजनीतिक संदेश

राहुल गांधी ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए “वोट चोरी” की साजिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर पूरे देश में वोट चोरी कर रहा है, लेकिन विपक्ष इसे सफल नहीं होने देगा।सभा में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सीपीआई (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए।