LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bribe officer - बाप रे, राजस्व विभाग का डाटा ऑपरेटर ले रहा था 1.10 लाख की रिश्वत, निगरानी टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Bribe officer - रिश्वत लेते हुए डाटा ऑपरेटर को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उसने रिश्वत में एक लाश से ज्यादा रकम की डिमांड की थी।

Bribe officer - बाप रे, राजस्व विभाग का डाटा ऑपरेटर ले रहा थ
रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram -- खबर सासाराम से है। आज सासाराम के अंचल कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार दास को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वह एक दाखिल खारिज करने के लिए एक लाख 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए हैं। 

बताया जाता है कि सासाराम के प्रतापगढ़ के एक युवक पंकज कुमार ने निगरानी को सूचना दी की एक दाखिल खारिज के मामले में डीसीएलआर के आदेश के बावजूद सासाराम के अंचलाधिकारी द्वारा दाखिल खारिज का संबंधित काम नहीं किया जा रहा है तथा उसके बदले एक लाख 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। 

Diarch GO

निगरानी ने इस मामले की गहनता से जांच की और अंततः आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ आकाश कुमार दास को पकड़ लिया। रिश्वत देने वाला पंकज कुमार ने बताया कि पिछले 4 महीना से उसे इस काम के लिए दौड़ाया जा रहा है। 

डीसीएलआर के आदेश के बावजूद सासाराम के अंचलाधिकारी राकेश ओंकारा खुद एक लाख रुपये तथा अपने डाटा ऑपरेटर के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। आज वही पैसा जब देने पहुंचे तो अंचलाधिकारी नहीं थे। उन्होंने फोन पर बताया कि सारा पैसा उनके डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार दास को दे दें। 

NSIT
Nsmch

जैसे ही पंकज कुमार ने अंचल कार्यालय में काम कर रहे आकाश कुमार को रिश्वत की रकम दी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। निगरानी के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Report - ranjan kumar