LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बिहार सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Bihar Road Accident: बिहार में सड़क हादसों में कमी आती नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। ...

बिहार सड़क हादसा,  ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की
बिहार सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल- फोटो : REPORTER

Bihar Road Accident: सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। गिरधरिया के पास धान लदे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार नरेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक आंशिक रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक नरेश पासवान केनार कला गांव का निवासी था। वह अपने साथी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आए ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि नरेश पासवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Diarch GO

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, वहीं मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग बताते हैं कि हादसे के वक्त ट्रक तेज़ रफ्तार में था, जिसके चलते बाइक सवार संभल नहीं पाए और यह दुर्घटना हो गई।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार