LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर लगाया आरोप, कहा- बाबा साहेब का किया अपमान, सामने आकर मांगे माफ़ी.....

Bihar Politics : बाबा साहेब की तस्वीर के अपमान का मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने
लालू यादव पर हमला - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास के शिवसागर में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर अंबेडकर की तस्वीर के अपमान के प्रकरण के संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से बड़ा अहंकारी नेता कोई नहीं है। वह हमेशा गुमान में रहते हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा की लालू प्रसाद ने जिस तरह से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। ऐसे में उन्हें सामने आकर माफी मांगना चाहिए। बता दे की वे सासाराम के शिवसागर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहाँ एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बताते चलें की लालू प्रसाद यादव का एक विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर एक कार्यकर्ता उन्हें बाबा साहेब की तस्वीर दे रहा है। इस विडियो को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गयी है। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट