LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

bihar politics - पूरे बिहार का दौरा करें राहुल गांधी, दिख जाएगा नीतीश कुमार का विकास, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर मंत्री का का बड़ा हमला

bihar politics - राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर मंत्री जयंत राज ने नसीहत दी है कि वह पूरे बिहार का दौरा करें, ताकि उन्हें बिहार का विकास नजर आए

bihar politics - पूरे बिहार का दौरा करें राहुल गांधी, दिख जा
सासाराम पहुंचे भवन निर्माण मंत्री- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 17 अगस्त को सासाराम से प्रस्तावित दौरा पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री तथा सासाराम के प्रभारी मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने सवाल खड़े किए हैं तथा कहा है कि राहुल गांधी अगर दौरा पर आ रहे हैं तो यह पूरे बिहार का दौरा करें और देखें कि बिहार में कितना विकास हुआ है। 

वैसे राहुल हमेशा यात्रा करते रहते हैं और उनके यात्रा का कहीं कोई प्रभाव नहीं होता। ऐसा पहले भी हो चुका है। राहुल जी का जो भी यात्रा होता है, वह प्रभाव विहीन होता है और उनके यात्रा का कहीं कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है। 

एसआईआर में गड़बड़ी होती तो जनता विरोध करती

वोटर पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के द्वारा लगातार हंगामा करें किए जाने पर उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी बिहार में भी सासाराम से इस तरह के अभियान शुरू करेंगे, तो उन्हें कोई सफलता नहीं मिलेगी। क्योंकि SIR में किसी तरह की अगर कोई गड़बड़ियां होती तो जनता खुद सामने आती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जबरन लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। 

समझदार है बिहार की जनता

लेकिन बिहार की जनता समझदार है। वह बिहार की विकास की बात करती है। आज बिहार में बिजली, सड़क, सिंचाई से लेकर नौकरी तक के मामलों में सरकार लगातार काम कर रही है और ऐसे में राहुल गांधी बिहार में कोई भी यात्रा कर ले। उसका कोई निष्कर्ष निकालने वाला नहीं है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट – रंजन कुमार