Bihar News: गुप्ता धाम में सुरों की गूंज, कार्यक्रम के अंत में जमकर हुआ बवाल, चेनारी महोत्सव में भोजपुरी सितारों के समां के बीच भीड़ हुई बेकाबू

Bihar News:मंच पर जब भोजपुरी स्टार गायक-अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, गायिका शिवानी सिंह और हर्षप्रीत कौर ने सुरों की सरिता बहाई तभी भीड़ बेकाबू हो गई...

Bhojpuri stars set the stage on fire at Chenari Festival unr
चेनारी महोत्सव में जमकर हुआ बवाल- फोटो : reporter

Rohtas:जिला के चेनारी में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित गुप्ता धाम महोत्सव इस बार सुरों और सियासत दोनों का संगम बन गया। चेनारी स्थित रामदुलारी हाई स्कूल के प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जहां भोजपुरी संगीत जगत के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और रंगीन बना दिया।हालांकि, कार्यक्रम के समापन के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। देर रात तक उमड़ी भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लगभग 200 से अधिक कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति को संभालने में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी।

मंच पर जब भोजपुरी स्टार गायक-अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, सुपरहिट जोड़ी अंकुश-राजा, गायिका शिवानी सिंह और हर्षप्रीत कौर ने सुरों की सरिता बहाई तो पूरा पंडाल झूम उठा। कलाकारों ने भगवान शिव से जुड़े भजन-कीर्तन और लोकगीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक मंत्रमुग्ध रहे।

Diarch GO

 चेनारी के समीप स्थित प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव शिवालय के नाम पर ही इस गुप्ता धाम महोत्सव का आयोजन होता है। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग इस महोत्सव को हर वर्ष आयोजित करता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री व विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे और एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच से क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की बात कही गई।

NSIT
Nsmch

संगीत और श्रद्धा के इस महोत्सव ने जहां एक ओर लोगों को आध्यात्मिक आनंद दिया, वहीं अंत में मची अव्यवस्था ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए।

रिपोर्ट- रंजन कुमार