LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने लिखा भावुक पत्र – कहा मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा…

Bihar News : पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भावुक करनेवाला पत्र लिखा है....

Bihar News : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने
ज्योति सिंह ने लिखा पत्र - फोटो : RANJAN

SASARAM : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और काराकाट के पूर्व प्रत्याशी सांसद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने अपने पति से मिलने और बात करने की तमाम कोशिशों के नाकाम रहने के बाद अपने दर्द को सार्वजनिक किया। पत्र में उन्होंने यह तक लिखा कि “अब मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा है…”। ज्योति सिंह का यह पत्र वायरल होते ही भोजपुरी सिनेमा और राजनीति दोनों गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

ज्योति सिंह का दर्द – पति से दूरी और चुप्पी

ज्योति सिंह ने अपने पत्र की शुरुआत इन शब्दों से की –“आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी, मैं कई महीनों से आपसे कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हूं। लेकिन आपने या आपके करीबियों ने मेरे कॉल और मैसेज का जवाब देना जरूरी नहीं समझा।” उन्होंने लिखा कि वह लखनऊ तक पति से मिलने गईं, छठ पर्व के दौरान जब पवन सिंह डिहरी आए तब भी मुलाकात की इच्छा जताई, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी। इतना ही नहीं, ज्योति ने बताया कि उनके पिता भी पवन सिंह से मिलने गए थे, मगर कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला।

“मेरे माता-पिता की इज्जत से खेला जा रहा है”

ज्योति सिंह ने चिट्ठी में अपने दिल का दर्द खोलते हुए लिखा –“दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है? मेरे माता-पिता की इज्जत से खेलने का काम हो रहा है। अगर मैं आपके लायक नहीं थी तो मुझे शुरुआत में ही छोड़ देते, झूठा आश्वासन क्यों दिया? आपने मुझे लोकसभा चुनाव में साथ लाकर उस स्थिति में खड़ा कर दिया है जहां से अब मुझे आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखता।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आत्मदाह करने पर सवाल उन्हीं पर और उनके माता-पिता पर उठेगा, इसलिए वह ऐसा कदम नहीं उठा रही हैं।

“मैंने पतिव्रता धर्म निभाया, अब आपकी बारी है”

पत्र में ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह से गुहार लगाते हुए लिखा –“मैंने सात सालों से संघर्ष किया है। मैंने हमेशा आपका साथ दिया और पत्नी धर्म निभाया। अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की। आपने अपने कई विरोधियों को माफ किया है, उन्हें गले लगाया है, लेकिन जब मैं अपनी परेशानी बताना चाहती हूं तो मुझे ही दरकिनार कर दिया जाता है।”

NSIT
Nsmch

उन्होंने पति से अंतिम बार विनती करते हुए कहा –

“एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए, मेरे कॉल-मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए।”

चुनावी सफर और बढ़ती दूरियां

ज्योति सिंह और पवन सिंह के रिश्ते लंबे समय से विवादों में रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दोनों साथ नजर आए थे। ज्योति सिंह पति के लिए चुनाव प्रचार में भी सक्रिय थीं। लेकिन चुनाव के बाद तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं। इसी दौरान ज्योति ने खुद भी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया और लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने लगीं।राजनीतिक महत्वाकांक्षा और निजी रिश्तों के तनाव के बीच अब इस सार्वजनिक पत्र ने फिर से दोनों के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।

जनता और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

ज्योति सिंह का भावुक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के प्रशंसकों और राजनीतिक समर्थकों के बीच इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग ज्योति सिंह के दर्द को सही ठहरा रहे हैं और पवन सिंह से उन्हें सम्मान देने की अपील कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि निजी विवाद को सार्वजनिक करना उचित नहीं है। पवन सिंह के चाहने वालों का एक वर्ग मानता है कि इस पूरे विवाद का राजनीतिक असर भी हो सकता है।

ज्योति सिंह की राजनीतिक सक्रियता

लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के लिए प्रचार करने के बाद जब उनके रिश्तों में खटास आई, तब ज्योति ने भी राजनीतिक मैदान में उतरने का ऐलान किया। बताया जाता है कि वह क्षेत्र में लगातार लोगों से मिल रही हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पत्र उनकी व्यक्तिगत पीड़ा को सामने लाने के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी देता है।

पवन सिंह की चुप्पी 

पत्र वायरल होने के बावजूद पवन सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भोजपुरी के इस स्टार को लेकर हमेशा से विवाद चर्चा का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस बार मामला काफी निजी और संवेदनशील है। ज्योति सिंह की चिट्ठी ने पवन सिंह को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट