LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics:भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह 5 अक्टूबर को थामेंगे बीजेपी का दामन! जानिए कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, राजपूत वोट बैंक पर नज़र

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 5 अक्टूबर को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

pawan singh

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 5 अक्टूबर को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी इस कदम को लेकर खासा उत्साहित है, क्योंकि पवन सिंह की लोकप्रियता और उनकी छवि चुनावी मैदान में बड़ा असर डाल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में आरएलएसपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाक़ात की। इसके बाद से ही उनके भाजपा जॉइन करने की चर्चा और तेज़ हो गई। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पुष्टि की कि पवन सिंह 5 अक्टूबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Diarch GO

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें राजपूत वोट बैंक को साधने के लिए आगे ला रही है। भोजपुरी बेल्ट में पवन सिंह का जबरदस्त क्रेज है और युवाओं में उनकी खास पकड़ है।

 पवन सिंह ने पिछली बार काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर एनडीए को करारा झटका दिया था। उनकी बगावत की वजह से गठबंधन को सीट गंवानी पड़ी थी। इस बार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन सिंह भाजपा के टिकट पर काराकाट से ही ताल ठोक सकते हैं।

NSIT
Nsmch

ख़ुद पवन सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वे विधानसभा चुनाव ज़रूर लड़ेंगे, लेकिन समय आने पर सीट और बाकी बातें स्पष्ट करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी राजनीति में सक्रिय हो चुकी हैं और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐसे में पति-पत्नी दोनों का मैदान में उतरना बिहार की सियासत को और दिलचस्प बना देगा।

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि पवन सिंह की एंट्री से न सिर्फ काराकाट बल्कि पूरे भोजपुरिया बेल्ट में पार्टी को चुनावी फायदा मिलेगा। अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा उन्हें किस सीट से उतारती है और क्या उनकी लोकप्रियता वोटों में तब्दील हो पाती है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत