LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Politics:पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी, कुशवाहा बोले- जनता ऊब चुकी है, NDA विकल्प के रूप में उभर रही

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा बयान देते हुए दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में अब तख़्त बदलने वाला है और ममता का सियासी पत्ता साफ होना तय है।

Upendra Kushwaha
बंगाल की सियासत में भूचाल का दावा- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार के सासाराम से उठी एक सियासी आवाज ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा बयान देते हुए दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में अब तख़्त बदलने वाला है और ममता का सियासी पत्ता साफ होना तय है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुशवाहा ने कहा कि बंगाल की बहुसंख्यक आवाम अब मौजूदा हुकूमत से उकताहट महसूस कर रही है। उनका आरोप है कि राज्य में छोटी-छोटी टोलियां बनाकर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, जिससे जनता के बीच खौफ और बेबसी का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था का गहरा संकट करार देते हुए कहा कि आम आदमी खुद को महफूज़ नहीं समझ रहा।

कुशवाहा के मुताबिक, यही वजह है कि बंगाल की जनता अब एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प की तलाश में है और यह विकल्प एनडीए के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लगातार बंगाल दौरे और जनता से सीधे जुड़ाव ने सियासी फिज़ा बदल दी है। मोदी जी का आम लोगों से कनेक्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, उन्होंने जोर देते हुए कहा।

ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कुशवाहा ने बंगाल के पिछड़ेपन के लिए सीधे तौर पर उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि राज्य का पिछड़ा तबका अब बदलाव की दस्तक दे रहा है और इस बार चुनाव में यह तब्दीली साफ नजर आएगी।

NSIT
Nsmch

सियासी गलियारों में इस बयान को बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कुशवाहा ने जिस अंदाज़ में ममता युग के अंत की बात कही, उससे यह साफ है कि एनडीए बंगाल में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई बंगाल की जनता बदलाव का परचम लहराएगी या फिर ममता बनर्जी अपनी सियासी पकड़ बरकरार रखेंगी। फिलहाल, सासाराम से उठी यह आवाज़ बंगाल की सियासत में एक नए संग्राम का इशारा जरूर दे रही है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार