LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

नाम – कैट कुमार! कुत्ते और कौआ के बाद अब बिल्ली के निवास प्रमाण पत्र के लिए मिला आवेदन, डीएम ने दिए एफआईआर के आदेश

Bihar news - कुत्ते और कौव्वे के बाद अब बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस मामले में एक आवेदन अंचल कार्यलय में दर्ज किया गया है।

नाम – कैट कुमार! कुत्ते और कौआ के बाद अब बिल्ली के निवास प्र

Dehri - बिहार में जानवरों, पक्षियों और गाड़ियों के निवास  प्रमाण   पत्र के लिए आवेदन नया ट्रेंड बन गया है। लगातार ऐसे आवेदन मिल रहे हैं. अब ताजा मामले में बिल्ली के लिए निवास   प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया गया है. हालांकि  मामला सामने आते ही डीएम उदिता सिंह ने आवेदन करनेवाले के खिलाफ  केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

मामला रोहतास  जिले के नासरीगंज अंचल से जुड़ा है. जहां कैट कुमार नाम के एक बिल्ली के लिए आवेदन  मिला है। इस आवेदन में कैट कुमार के पिता का  नाम कैटी बॉस बताया गया है। साथ ही आवेदन में अभ्यर्थी के नाम व फोटो की जगह बिल्ली की तस्वीर व नाम अंकित किया गया है।

आवेदक का ईमेल आईडी ashutoshkumarsoni4321@gmail.com है। दिए गए आवदेन में आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जगह तथा चित्र गलत ढंग से एवं फर्जी प्रस्तुत किया गया है।

इस मामले के सामने आते ही रोहतास  डीएम उदिता सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। नासरीगंज थाने में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा एफआईआर दर्ज भी करायी गई। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि आवेदक के इस कृत्य से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा है। सरकारी व्यवस्था के प्रति षडयंत्र कर जनता के बीच छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

बता दें अब तकर बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान डॉग बाबू, मोनालिका, दरिंदा, सोनालिका ट्रैक्टर, कौआ सिंह, डोनाल्ड के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन मिला है।