LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: रोहतास में पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंची बुजुर्ग महिला की हुई मौत, सामने आई बड़ी वजह, परिजनों में कोहराम

Bihar News: रोहतास के बिक्रमगंज में पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंची बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं महिला की मौत के पीछे की वजह भी सामने आई है....

मौत
बुजुर्ग महिला की मौत- फोटो : reporter

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे। रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन पहुंचे। जहां भारी संख्या में आम लोग पहुंचे थे। वहीं इस कार्यक्रम में पहुंची एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उमस के कारण महिला की मौत हो गई। 

बुजुर्ग महिला की मौत 

दरअसल, रोहतास जिले के बिक्रमगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने गई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय केसरी देवी के रूप में हुई है। जो बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदूनी टोला, जोगीवीर गांव की रहने वाली थीं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को अत्यधिक उमस और गर्मी के बावजूद केसरी देवी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने की जिद पर अड़ी रहीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण परिजन उन्हें रोकते रहे, लेकिन पास निर्गत होने के बाद वे गांव के अन्य लोगों के साथ दुर्गा डीह मैदान स्थित सभा स्थल पर चली गईं।

Diarch GO

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सभा के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद से उन्हें बिक्रमगंज प्रखंड के धनगाई स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि वे पहले से बीमार चल रही थीं, लेकिन प्रधानमंत्री को देखने और उनके कार्यक्रम में शामिल होने की उत्सुकता के कारण रुक नहीं पाईं। अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट