LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar election 2025 - अमित शाह ने की नीतीश कुमार की तारीफ, कहा – 20 साल से नहीं लगा कोई दाग

Bihar election 2025 - अमित शाह ने चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 20 साल में उन पर किसी भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप नहीं लगा।

Bihar election 2025 - अमित शाह ने की नीतीश कुमार की तारीफ, क

Patna - खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के घोटाले की गिनती गिनाई। 

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल तथा लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि लालू जी ने चारा से लेकर जमीन, रेलवे के होटल से लेकर अलकतरा तक के घोटाला किया। जबकि पिछले 20 सालों से बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है। 

उन पर कोई भ्रष्टाचार का एक छीटा भी नहीं दिखा सकता है ल। यही अंतर है लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के शासनकाल का। बता दे की सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया। 

इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। बता दे की सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता तथा चेनारी से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम भी मंच पर मौजूद रहे तथा इन लोगों के लिए अमित शाह ने वोट मांगा। अमित शाह ने कहा कि इस बार बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

NSIT
Nsmch

Report -  ranjan kumar