LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सासाराम में अद्भुत डांडिया नाइट, तलवार लेकर थिरकती दिखीं महिलाएं

सासाराम में अद्भुत डांडिया नाइट, तलवार लेकर थिरकती दिखीं महि
तलवार के साथ डांडिया करती महिलाएं- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सासाराम में आयोजित एक डांडिया नाइट कार्यक्रम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां के शिव घाट पर हुए इस अनोखे आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य को एक नया आयाम देते हुए, हाथों में तलवार लेकर नृत्य किया।

डांडिया के दौरान महिलाओं को निर्भीक होकर तलवारबाजी करते और थिरकते देखकर दर्शक दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। यह नजारा अद्भुत था, जहां एक ओर पारंपरिक डांडिया नृत्य की छटा थी, वहीं दूसरी ओर महिलाओं का शौर्य और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

यह आयोजन दशहरा और दुर्गा पूजा के उत्साह को दोगुना करने के लिए किया गया था। इस प्रकार के प्रदर्शन से न केवल सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया, बल्कि महिलाओं ने अपनी शक्ति और साहस का भी प्रदर्शन किया। सासाराम के शिव घाट पर दिखा यह दृश्य अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Report - Ranjan kumar