LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Election 2025 - छीन लेंगें योगी का बुलडोजर, बिहार की जनता सरकार बदले, अगली बार यूपी में हम बदल देंगे, राजद प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आए अखिलेश यादव का ऐलान

Bihar Election 2025 - पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में कहा की बिहार के लोग इस बार बिहार में अगर सरकार बदल देंगे तो अगली बार अभी-अभी उत्तर प्रदेश की सरकार बदल देंगे।

Bihar Election 2025 - छीन लेंगें योगी का बुलडोजर, बिहार की ज

Sasaram --  खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां दावथ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में कहा की बिहार के लोग इस बार बिहार में अगर सरकार बदल देंगे तो अगली बार अभी-अभी उत्तर प्रदेश की सरकार बदल देंगे।

उन्होंने दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव के लिए वोट मांगा तथा बिना नाम लिए योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा की लखनऊ वाले को वह अच्छी तरह से जानते हैं और बिहार में जब सरकार बदलेगी तो यूपी में भी सरकार बदलेगी।

Goal 2026

जब यूपी में सरकार बदलेगी तो उनका बुलडोजर भी हम लोग छीन लेंगे। क्योंकि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में भाजपा की हार होगी और बिहार से भाजपा को भगाने की जरूरत है। 

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में बेरोजगारी तथा भाजपा को भगाने का चुनाव है। आज बिहार से गरीबी तथा भाजपा को हटाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन लोगों ने अवध में भाजपा को हराया। वैसे ही बिहार में भी संप्रदाय की राजनीति करने वालों को बाहर करने की जरूरत है। 

NSIT
Nsmch

बता दें कि अखिलेश यादव ने इस दौरान तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने के लिए युवाओं से अपील की तथा कहा की पुराने लोगों को ठीक से मोबाइल चलाना नहीं आता, उन्हें सोशल मीडिया और रील बनाने नहीं आता। लेकिन हमारे आज के नवयुवक सब जानते हैं। ऐसे में उन्हें आगे बढ़कर तेजस्वी को सीएम बनाना चाहिए। 

बता दे कि इस दौरान मंच पर नोखा की राजद की प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनिता देवी भी मौजूद रही। 

Report - ranjan kumar