LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Cricketer Akashdeep: इंग्लैंड में जलवा बिखेरकर लौटेंगे आकाशदीप, रोहतास में आज होगा शाही स्वागत

Cricketer Akashdeep: इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंटरनेशनल क्रिकेटर आकाशदीप आज अपने गृह जिले रोहतास लौटेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Cricketer Akashdeep
इंग्लैंड में जलवा बिखेरकर बिहार लौटेंगे आकाशदीप- फोटो : social Media

Cricketer Akashdeep:  इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंटरनेशनल क्रिकेटर आकाशदीप आज अपने गृह जिले रोहतास लौटेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।आकाशदीप के स्वागत को लेकर जिले भर में जबरदस्त उत्साह है। उनके मैनेजर पवन हरी शरण ने बताया कि जिले की सीमा खुर्माबाद पर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहीं से आकाशदीप का काफिला सासाराम की ओर बढ़ेगा।

मैनेजर के मुताबिक, आकाशदीप सुबह 10:30 बजे खुर्माबाद पहुंचेंगे। आगे के रास्ते में अलग-अलग संगठनों और खेल प्रेमियों ने उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम रखे हैं।

बता दें इंग्लैंड के मैदानों पर अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले टीम इंडिया के स्टार पेसर आकाशदीप ने अपने करियर का एक पुराना सपना पूरा कर लिया है। इंग्लैंड दौरे से लौटते ही उन्होंने लखनऊ में काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी और इस खुशी को परिवार के साथ साझा किया।

हाल ही में समाप्त भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, जिसमें एक मुकाबला ड्रॉ रहा। आकाशदीप इस सीरीज के बड़े आकर्षण रहे। बर्मिंघम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के आराम लेने पर उन्हें मौका मिला और उन्होंने 10 विकेट लेकर सबको चौंका दिया।

NSIT
Nsmch

वह लॉर्ड्स टेस्ट में भी खेले, जहां उन्हें एक विकेट मिला। मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेलने के बाद, द ओवल में खेले गए अंतिम मैच में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से दम दिखाया — 2 विकेट लेने के साथ-साथ 66 रन की अहम पारी खेली, जिससे भारत ने सीरीज ड्रॉ कराई।