LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Exclusive - Looteri Dulhan - शादी के लिए दलाल को दिए ढाई लाख रुपए, किराए के रिश्तेदारों के साथ सारा पैसा लेकर दुल्हन हुई रफुचक्कर

Looteri Dulhan - दलाल के जरिए शादी करने आए युवक को धोखा हो गया। शादी के बाद पहले दुल्हन फरार हो गई, वहीं इसके बाद उसके किराए के रिश्तेदार भी वहां से फरार हो गए। इस शादी में युवक से लाखों रुपए लिए गए थे। जानें पूरा मामला

Exclusive - Looteri Dulhan - शादी के लिए दलाल को दिए ढाई लाख
सासाराम में शादी के बाद दुल्हन पैसे लेकर फरार- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के कैलासर के रहने वाले मोनू राज शिवहरे एक दलाल के माध्यम से ढाई लाख रुपए देकर रोहतास जिला के तिलौथू की काजल कुमारी से शादी रचाने पहुंचा। 

Diarch GO

सासाराम के धर्मशाला मोड़ पर स्थित एक धर्मशाला में फर्जी पंडित ने मोनू राज की धर्मशाला के कमरे में ही शादी कर दी तथा टॉयलेट के बहाने पहले नई नवेली दुल्हन फरार हुई और उसके बाद कथित रूप से बताया गया लड़की के फर्जी चाचा, फर्जी बहन, फर्जी मामा भी ढाई लाख रूपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद रोता भी लगता दूल्हा सासाराम के नगर थाना फरियाद लेकर पहुंचा है। 

NSIT
Nsmch

एक महिला पैसे लेकर फरार

इस पूरे प्रकरण में सासाराम के तकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही पिंकी देवी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उसने ही धर्मशाला के एक कमरे में शादी कराने के लिए ढाई लाख रुपए कैश ले लिए और फर्जी शादी करा कर दुल्हन सहित सभी फर्जी बहन, फर्जी चाचा, फर्जी मामी फरार हो गए। 

फिलहाल पुलिस ने एक नकली चाची को पूछताछ के लिए अपने पास बिठाया है। राजो देवी नामक एक महिला जो करगहर की रहने वाली है; जो दुल्हन की चाची बनी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

दूल्हे ने बताया – उनके इलाके में लड़कियों की कमी

पीड़ित दूल्हा तथा उसके भाई ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास जहां वह लोग रहते हैं। वहां लड़कियों की कमी है। कई लड़के कुंवारे ही जीवन बिता रहे हैं। ऐसे में दलाल के माध्यम से संपर्क हुआ कि बिहार में ढाई लाख रुपए में शादी के लिए लड़की मिल रही है। 

पैसे के लेनदेन का वीडियो बनाया

चूंकी इस पूरे प्रकरण में पिंकी देवी नामक महिला ही मास्टरमाइंड है। दूल्हा पक्ष ने पैसे के लेनदेन का वीडियो भी बना लिया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसकी हम पुष्टि नहीं करते। 

बताया जाता है कि लड़की अपने साथ आभूषण तथा कई उपहार भी लेकर भाग गई।कल रात से ही दूल्हा, सासाराम के नगर थाने में ही अपनी गुहार लेकर बैठा है। उधर पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। उधर तहकीकात के बाद ही पुलिस कुछ कहना चाहती है।

रिपोर्ट - रंजन कुमार