LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जिला प्रशासन का बड़ा फरमान! तीन दिन में सभी को जमा कराने होंगे हथियार, लाइसेंस रद्दीकरण की चेतावनी से मचा हड़कंप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशासन ने शांति और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख़्त कदम उठाया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जिला प्रशासन का बड़ा फरमान! त
जिला प्रशासन का फरमान - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : रोहतास जिले में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशासन ने शांति और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख़्त कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा है कि सभी शस्त्र लाइसेंसधारी अगले तीन दिनों के भीतर अपने हथियार संबंधित थाने में जमा करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।

इस आदेश के बाद जिले भर में लाइसेंसधारियों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग अपने शस्त्र लेकर थानों की ओर रुख कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान हथियारों का प्रदर्शन या दुरुपयोग मतदान प्रक्रिया और आम जनता की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है, इसलिए यह निर्णय जनहित और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Diarch GO

हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में सुरक्षा कारणों से कुछ लोगों को लिखित अनुमति के बाद छूट दी जा सकती है। ऐसी अनुमति सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना मान्य नहीं होगी। लेकिन प्रशासनिक सख़्ती के बीच अब कानूनी बहस भी शुरू हो गई है।

सासाराम के वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र पांडे ने कहा कि यह आदेश पूर्णतः उचित नहीं है। प्रशासन को केवल उन्हीं लोगों से शस्त्र जमा कराने चाहिए, जिनके खिलाफ कोई आपराधिक रिपोर्ट या गड़बड़ी फैलाने की आशंका हो। सभी लाइसेंसधारियों को एक ही पैमाने पर रखना गलत है, इससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। अब रोहतास में यह आदेश न सिर्फ़ प्रशासनिक बहस, बल्कि सामाजिक और कानूनी विवाद का केंद्र बन गया है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट