LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Indian Cricket Team: इंग्लैंड की पारी पर 'आकाश' ने लगाया ग्रहण, रोहतास के लाल आकाशदीप ने मचाया धमाल, गांव में जश्न का माहौल

Indian Cricket Team: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के रहने वाले आकाशदीप सिंह ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए इंग्लैंड की धरती पर भारत को टेस्ट मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है।...

Cricketer Akashdeep
रोहतास के लाल आकाशदीप ने मचाया धमाल- फोटो : reporter

Indian Cricket Team: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के रहने वाले आकाशदीप सिंह ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए इंग्लैंड की धरती पर भारत को टेस्ट मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है। तेज गेंदबाज आकाशदीप के दमदार प्रदर्शन ने न सिर्फ विरोधी टीम के विकेट चटकाए, बल्कि मैच का रुख ही पलट कर रख दिया।

भारत की इस शानदार जीत के बाद उनके गांव बड्डी में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के छोटे-बड़े सभी लोग आकाशदीप की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। लोग पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और नाच-गाकर इस जश्न को मना रहे हैं।

फिलहाल उनकी माताजी लखनऊ में बेटी के पास रह रही हैं, लेकिन गांव में मौजूद परिवार के बाकी सदस्य इस सफलता से फूले नहीं समा रहे। गांववालों का कहना है कि आकाशदीप बचपन से ही मेहनती और समर्पित खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें भरोसा था कि एक दिन वो भारत का नाम रोशन करेंगे।

NSIT
Nsmch

आकाशदीप के पिता रामजी सिंह और एक बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। तीन भाइयों और तीन बहनों में आकाशदीप सबसे छोटे हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संकल्प और संघर्ष से क्रिकेट के शीर्ष मुकाम तक का सफर तय किया है।

गांव वालों और जानने वालों का मानना है कि इस प्रदर्शन के बाद आकाशदीप ने भारतीय टीम में अपनी स्थायी जगह पक्की कर ली है। उनका मानना है कि आने वाले समय में टीम इंडिया के भरोसेमंद गेंदबाज़ों में आकाशदीप का नाम प्रमुख रूप से गिना जाएगा।

बहरहाल रोहतास के आकाशदीप ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा गांवों में भी पलती है, जरूरत है तो बस सही मौके और मेहनत की। उनकी सफलता पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार सिंह