LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : रोहतास में पंचायती के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, दुसरा इलाज के बाद सदर अस्पताल से हुआ फरार

Bihar Crime News : रोहतास जिले में पंचायती के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीँ गोली लगे दुसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से वह फरार हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : रोहतास में पंचायती के दौरान युवक की गोली
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास जिले के अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बेलागढ़ में एक भूमि विवाद के पंचायती के दौरान गोलीबारी हो गई। जिसमें जयप्रकाश यादव नामक एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि सुग्रीव कुमार नामक एक युवक को हाथ में गोली लगी है। घायल सुग्रीव को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद सुग्रीव अस्पताल से फरार हो गया।

बताया जाता है कि मृतक जयप्रकाश धर्मपुरा ओपी थाना के कृष्णापुर टोला का निवासी था तथा वह स्व. सुनील यादव का पुत्र था। बताया जाता है कि बेलागढ़ एक जमीन का विवाद चल रहा है। इस विवाद में अपनी एक रिश्तेदार के यहां वह पंचायत के दौरान चला गया था। जहां दोनों पक्ष में तनातनी के बाद विवाद हो गया। इस विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग में जयप्रकाश की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुग्रीव कुमार को सदर अस्पताल लाया गया। 

Diarch GO

हाथ में गोली लगने से घायल होने के बाद उसका इलाज कराया गया। परंतु इलाज के बाद वह अस्पताल से फरार हो गया है। जबकि जयप्रकाश यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरा विवाद कहीं न कहीं भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट