LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road Accident : रोहतास में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने बस को फूंक डाला

Bihar Road Accident : रोहतास में अनियंत्रित बस की चपेट में आ

SASARAM : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भलुआही गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश गिरी उर्फ भुआर गिरी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप जमकर हंगामा और आगजनी हुई।

हादसे का घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, राजेश गिरी नोखा बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सासाराम से आरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश सड़क पर गिर पड़े और बस का पिछला चक्का उनके ऊपर से गुजर गया। इस हृदयविदारक हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का आक्रोश और आगजनी

घटना के बाद बस चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर नोखा नहर के पास बस को घेर लिया। भीड़ ने पहले बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा और फिर वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। देखते ही देखते उत्तेजित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में बस धू-धू कर जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

इलाके में अफरा-तफरी की सूचना मिलते ही नोखा थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। हालांकि, जब तक अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया, तब तक बस का केवल लोहे का ढांचा ही शेष बचा था। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया और यातायात बहाल करने का प्रयास किया।

NSIT
Nsmch

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने मृतक राजेश गिरी के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद भलुआही गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है।

रंजन की रिपोर्ट