LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, रेल पुलिस की तत्परता से बची जान

Bihar News : डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गयी. जब एक महिला ट्रेन और प्लेट फॉर्म के बीच फंस गयी. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया......पढ़िए आगे

Bihar News : डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के
रेलवे ट्रेक में फंसी महिला - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सियालदह से वाराणसी जा रही एक महिला यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच जा गिरी। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी जवानों की तत्परता से उसकी जान बच गई। महिला को केवल अंदरूनी चोटें आईं और बाद में उसने स्वेच्छा से अपनी यात्रा जारी रखी।

भोजन सामग्री के लिए नीचे उतरी महिला

जानकारी के अनुसार, माया मांझी नामक यह महिला गाड़ी संख्या 04311 अप (सियालदह-योगनगरी स्पेशल) से वाराणसी जा रही थी। ट्रेन शाम करीब 6 बजे डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर रुकी थी। इसी दौरान महिला कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए नीचे उतरी। सामान लेकर लौटने के समय ट्रेन खुल चुकी थी, और चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच गिर पड़ी।

आरपीएफ और जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से बची जान

घटना होते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सहायक उप निरीक्षक जेपी चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, प्रधान आरक्षी सरोज खान और जीआरपी डेहरी ऑन सोन के अन्य अधिकारी तुरंत महिला की ओर दौड़ पड़े। जवानों की पुकार सुनकर ट्रेन मैनेजर ने गाड़ी को तुरंत रोक दिया। आरपीएफ-जीआरपी टीम ने अन्य यात्रियों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला को केवल हल्की चोटें आईं और वह कुछ देर तक डरी-सहमी रही।

महिला ने इलाज से किया इनकार, वाराणसी के लिए हुई रवाना"

बचाव के बाद आरपीएफ अधिकारियों ने महिला से उसका नाम और पता पूछा। उसने अपना नाम माया मांझी बताया और कहा कि वह सियालदह से वाराणसी जा रही थी। जब उसे इलाज के लिए कहा गया, तो उसने इनकार कर दिया और यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई। महिला की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ ने डीडीयू नियंत्रण कक्ष को सूचना दी और उसी ट्रेन से उसे वाराणसी के लिए रवाना कर दिया।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट