LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road Accident:बिहार में सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल की हालत नाजुक

तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ऑटो में सवार यात्री अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।

Bihar Road Accident
ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर- फोटो : social Media

Bihar Road Accident: रोहतास जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। तिलौथू-डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास, तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ऑटो में सवार यात्री अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक और ऑटो की यह टक्कर बेहद जोरदार थी और सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी इसे अपनी आंखों से देखा। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां तेज़ रफ्तार और लापरवाही प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल डेहरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल व्यक्ति के बयान और आसपास के लोगों की गवाहियों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वाहनों की फिटनेस और ड्राइवरों की लापरवाही की पड़ताल की जा रही है। वहीं, राजमार्ग पर यातायात सुचारू बनाने के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत