LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

सासाराम में प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में निकली भव्य 'तिरंगा यात्रा', गूंजे देशभक्ति के नारे

रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में आज सासाराम शहर में भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। इस मौके पर मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है....

सासाराम में प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में निक
सासाराम में निकाली गई भव्य 'तिरंगा यात्रा' - फोटो : रंजन कुमार

Sasaram :रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण एवं ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में आज सासाराम शहर में भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। सुबह-सुबह सासाराम स्थित समाहरणालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा पोस्ट ऑफिस चौराहा और धर्मशाला मोड़ होते हुए पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सम्पन्न हुई। इस दौरान पूरा शहर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

इस तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री के साथ-साथ रोहतास के जिलाधिकारी (DM) दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस कप्तान (SP) रौशन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया।

स्कूली बच्चों, स्काउट-गाइड और NCC कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह

तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चों ने अपनी अभूतपूर्व भागीदारी निभाई। स्काउट-गाइड, एनसीसी (NCC) के कैडेट्स और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के हाथों में फहराता राष्ट्रीय ध्वज हर किसी के मन में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहा था। बच्चों के उत्साह ने इस यात्रा में चार चांद लगा दिए।

NSIT
Nsmch

पूर्वजों के बलिदान को याद कर मंत्री ने व्यक्त किया सम्मान

यात्रा के समापन के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमारे अमर शहीदों और पूर्वजों ने अपार त्याग और बलिदान दिए हैं, तब जाकर हमें आजाद भारत में यह तिरंगा नसीब हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना आदर और सम्मान प्रकट करने का है, और हमें अपने तिरंगे पर असीम गर्व है।

रंजन की रिपोर्ट