LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

सासाराम में खून से सनी शादी की महफिल: डांसर के साथ नाचने के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

बिहार के सासाराम जिले में एक बारात में मृतक वीर बहादुर डांसर के साथ नाच रहा था और पैसे लूटा रहा था। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने दनादन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

A bloody wedding ceremony in Sasaram A young man was shot de
सासाराम में खून से सनी शादी की महफिल: डांसर के साथ नाचने के विवाद में चली गोली, युवक की मौत- फोटो : news 4 nation

बिहार के सासाराम जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गाँव में एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। यहाँ बिहिया भोजपुर के यादवपुर से बारात आई थी, जहाँ मेहमानों के मनोरंजन के लिए नाच का आयोजन किया गया था। इसी दौरान डांसर के साथ नाचने को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलने लगीं, जिससे उत्सव का माहौल गमगीन हो गया।जिस स्टेज पर कुछ देर पहले तक तालियां और सीटियां गूंज रही थीं, वहां केवल खून से भीगे नोट और एक बेजान लाश रह गई। 

दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

इस वारदात का सबसे दुखद पहलू यह है कि हमलावर मृतक का अपना ही दोस्त बताया जा रहा है। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे नाच के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और अपने ही मित्र वीर बहादुर सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। जिस स्टेज पर कुछ देर पहले तक खुशियाँ मनाई जा रही थीं, वहाँ दोस्ती के कत्ल की खौफनाक दास्तां लिखी गई।

महफिल में चली गोलियां, युवक की मौके पर मौत

गोलीबारी की इस घटना में 25 वर्षीय युवक वीर बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक वीर बहादुर, लड़की के पिता मिथिलेश सिंह उर्फ़ विधायक का दोस्त था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तमंचा गरजा तो महफिल में भगदड़ मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

घटनास्थल का मंजर और वर्तमान स्थिति

वारदात के बाद घटनास्थल पर केवल खून से भीगे बिखरे नोट और एक बेजान लाश ही शेष बची थी, जो उस खूनी संघर्ष की गवाही दे रही थी। एक तरफ जहाँ घर में विवाह की रस्में निभाई जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर इस हत्या के बाद परिवार और गाँव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

NSIT
Nsmch