LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सासाराम में एक साथ 60 महिला पुलिसकर्मी इलाज कराने पहुंची सदर अस्पताल, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Bihar News : सासाराम में एक साथ 60 महिला पुलिसकर्मी इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : सासाराम में एक साथ 60 महिला पुलिसकर्मी इलाज करा
महिला पुलिसकर्मी की तबियत बिगड़ी - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास जिले के सासाराम स्थित महिला पुलिस बटालियन से फूड प्वाइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। महिला पुलिस बटालियन की लगभग 70 से 80 महिला पुलिसकर्मी को पेट दर्द एवं अस्वस्थता की शिकायत पर सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस दौरान सदर अस्पताल में स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद हैं और सभी का बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है।

दोपहर में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

महिला पुलिस बटालियन के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला बटालियन की सभी ट्रेनी पुलिसकर्मी दोपहर में खाना खाने के बाद अपने बैरक में लौट गई थी, लेकिन कुछ देर बाद कई बच्चियों को अस्वस्थता महसूस होने लगी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते हीं तत्काल सभी महिला पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी का बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि फिलहाल सभी को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है। 

Diarch GO

सभी पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर- सीएस

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं सदर अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि सभी महिला पुलिसकर्मी बेहतर स्थिति में है और चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चियां को पेट दर्द एवं दस्त की शिकायत थी, जिसके कारण वे पैनिक हो गईं थीं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चियां खाना खाने के बाद अस्वस्थता महसूस कर रही थीं और फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है।

सदर अस्पताल पहुंचे एसपी एवं कमांडेंट

मामले की सूचना मिलते हीं रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार एवं महिला बटालियन की समादेष्टा लिपि सिंह भी सदर अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने सभी महिला पुलिसकर्मियों का हाल-चाल जाना और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट