LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार में भूमि विवाद में 50 राउंड फायरिंग, गोली लगने से शख्स की मौत, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने इतनों को उठाया

Bihar News: बिहार के रोहतास में जमीनी विवाद में करीब 50 राउंड गोलीबारी हुई। इस घटना में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि जिसमें दो पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं।

जमीनी विवाद
जमीनी विवाद में गोलीबारी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में भूमि विवाद को खत्म करने के लिए सरकार के द्वारा सख्त रुख अपनाए जा रहे हैं बावजूद इसके जमीनी विवाद में खूनी झड़प खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक और बड़ा मामला रोहतास से सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद में खूनी संघर्ष को अंजाम दिया है। भूमि विवाद में करीब 50 राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

भूमि विवाद में 50 राउंड फायरिंग 

दरअसल, पूरा मामला रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला अतमी गांव का है। जहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग और पथराव का वीडियो सामने आया है। इस हिंसक घटना में अरविंद सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गांव के दो पक्ष आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हैं।

खुलेआम लहराए गए हथियार

जमीन विवाद को लेकर खुलेआम हथियार लहराए जा रहे हैं, वहीं महिलाएं भी पथराव करती नजर आ रही हैं। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से कई देशी कट्टा भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, जिस तरह से खुलेआम जमीन विवाद में हथियारों का इस्तेमाल किया गया। उससे क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी 

बताया जा रहा है कि लाल बाबू सिंह, हजारी सिंह, कामेश्वर सिंह उर्फ उमेश मास्टर, मिथिलेश कुमार और अरुण कुमार के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गेहूं की बुवाई के लिए खेत जोतने को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें जमकर पथराव और फायरिंग हुई। घटना की निगरानी बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार स्वयं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट