LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: रोहतास में कांव नदी बनी काल, नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

Bihar News: कांव नदी में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है।

कांव नदी
नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत- फोटो : reporter

Bihar News: रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कांव नदी में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित कांव नदी में उस वक्त हुआ, जब पास के अकोढीगोला थाना क्षेत्र के चितविसाव गांव से पांच बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में रामाश्रय सिंह यादव के दो पुत्र—12 वर्षीय विकास कुमार और 10 वर्षीय शशि कुमार शामिल हैं, जबकि तीसरा मृतक 13 वर्षीय कुंदन कुमार है, जो विनोद सिंह का बेटा था। पांच बच्चों का यह समूह जब नदी में नहा रहा था, तभी अचानक तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बाकी दो बच्चों ने किसी तरह जान बचाई और शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद से चितविसाव गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों की चीत्कार सुनकर हर आंख नम हो गई। विकास और शशि कुमार के परिजनों ने गहरे सदमे में पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और बच्चों का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। वहीं, कुंदन कुमार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है।

यह हादसा दो थाना क्षेत्रों—अकोढीगोला और राजपुर—की सीमा पर हुआ है, जिससे प्रशासनिक समन्वय में भी थोड़ी देर हुई। हालांकि, बाद में स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

NSIT
Nsmch

 खुले नदी-नालों में बच्चों का इस तरह नहाना उनके जीवन के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, और प्रशासन की ओर से कोई जागरूकता या निगरानी नहीं दिखाई देती।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। तीन मासूम जिंदगियों का यूं असमय अंत पूरे इलाके के लिए गहरी पीड़ा और चिंता का विषय बन गया है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार