LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : सासाराम में भीषण जाम, कोलकाता-दिल्ली हाईवे पर 25 किमी लंबी वाहनों की लगी कतार

Bihar News : सासाराम में भीषण जाम, कोलकाता-दिल्ली हाईवे पर 2

SASARAM : सासाराम में कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पिछले 48 घंटों से भी ज्यादा समय से भयंकर जाम लगा हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जाम की स्थिति इतनी भयावह है कि सासाराम के खुरमाबाद से डेहरी कोयला डिपो तक, यह कतार लगभग 25 किलोमीटर लंबी हो गई है। इस विशाल जाम में हजारों वाहन फंसे हुए हैं, जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया है।

ट्रक ड्राइवर और आम राहगीर इस विकट स्थिति में भूखे-प्यासे फंसे हैं और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जाम खुलवाने और फंसे हुए लोगों को राहत पहुँचाने के लिए नेशनल हाईवे अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को ड्रोन से ली गई तस्वीरों के माध्यम से भी देखा जा सकता है, जो हाईवे पर वाहनों की अंतहीन कतार को स्पष्ट रूप से दिखा रही हैं।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट