LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Road Accident In Bihar: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मचा कोहराम

Road Accident In Bihar:

Road Accident In Bihar: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवक

Road Accident In Bihar: बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। 

अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचला 

दरअसल, पूरा मामला रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता का है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे की मौत वाराणसी ले जाने के दौरान हो गई। मृतकों की पहचान आशीष कुमार तथा रंजन यादव के रुप में हुई है। दोनों के पिता बंजारी स्थित सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।

रंजन ने रास्ते में तोड़ा दम 

बताया जा रहा है कि रंजन यादव को परिजन लेकर इलाज के लिए वाराणसी जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक आशीष कुमार मूल रूप से काराकाट के मुंजी गांव का रहने वाला था। जबकि रंजन यादव समहुता के रहने वाले थे। बताया जाता है कि सेना तथा पुलिस में भर्ती के लिए युवक सड़क पर दौड़ लगाते हैं। 

परिजनों में मचा कोहराम 

इसी दौरान सुबह सवेरे धुंध के कारण ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर दौड़ रहे इन लड़कों को कुचल दिया। घटना से नाराज लोगों ने डेहरी से रोहतास की ओर जाने वाली सड़क को समहुता के पास जाम कर दिया है। उधर दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

NSIT
Nsmch

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट