LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: आर्केस्टा के नाम पर हो रहा था गंदा खेल ! पुलिस ने 17 लड़कियों को किया रेस्क्यू, इस राज्य से आईं थी बिहार

Bihar News: सासाराम में कई नाच पार्टियां संचालित होती रही हैं, जहां अन्य राज्यों की नर्तकियों को भी काम पर लाया जाता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी 17 लड़कियों को महिला कल्याण संगठन के सुपुर्द कर दिया गया है।

17 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू
17 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई  करते हुए 17 लड़कियों को रेस्क्यू की है। दरअसल मामला सासाराम का है। जहां कई राज्यों और जिलों से नाच पार्टी के लिए लड़कियों को बुलाया गया था। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर सभी लड़कियों को बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

17 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू 

दरअसल, पूरा मामला नासरीगंज थाना क्षेत्र के बडीहा इलाके का है। जहां पुलिस ने नाच पार्टी में काम कर रही कुल 17 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इनमें 10 लड़कियां छत्तीसगढ़ की बताई जा रही हैं, जबकि अन्य 7 लड़कियां बिहार के विभिन्न जिलों से लाई गई थीं। जानकारी के अनुसार, शादी-ब्याह के सीजन में नाच पार्टी में प्रदर्शन के लिए इन लड़कियों को रोहतास जिला के अलग-अलग इलाकों में बुलाया गया था।

इन राज्यों से बुलाई गई थी लड़कियां 

बताया जाता है कि जिले में कई नाच पार्टियां संचालित होती रही हैं, जहां अन्य राज्यों की नर्तकियों को भी काम पर लाया जाता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी 17 लड़कियों को महिला कल्याण संगठन के सुपुर्द कर दिया गया है। इससे पहले उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले भी जिले की कई नाच पार्टियों से लड़कियों को मुक्त कर उनके घर भेजने की कार्रवाई की थी। शादी के मौसम में बढ़ती ऐसी गतिविधियों पर पुलिस अब लगातार निगरानी बनाए हुए है।

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट