LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar news - बिहार के इस अस्पताल में जूते - चप्पल पहन कर नहीं जा सकते, इंफेक्शन नहीं, यह है असली वजह

Bihar news - बिहार के इस अस्पताल में जूते - चप्पल पहन कर नही

Sasaram - खबर सासाराम से हैं। आज सासाराम में 10 से 15 मिनट की मूसलाधार बारिश ने सासाराम के सदर अस्पताल की सूरत-ए-हाल बदल कर रख दिया। 10 से 15 मिनट की बारिश में ही पूरा परिसर पानी पानी हो गया। स्थिति यह हो गई कि अस्पताल परिसर में डॉक्टर हो या फिर मरीज, वह जूते पहन कर नहीं जा सकते हैं। क्योंकि जल जमाव हो गया। 

बता दें की सदर अस्पताल से पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक वर्ष पानी निकासी के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जाता है। आप देख सकते हैं कि किस प्रकार मरीज तथा उनके परिजन पानी में उतरकर आ जा रहे हैं। यह सब मात्र थोड़ी देर के बारिश में ही यह हाल है।

 अब आप समझ सकते हैं, जब बरसात का मौसम शुरू होगी तो स्थिति क्या होगी? इस संबंध में सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पानी निकासी के लिए एक बड़ा नाला का निर्माण किया जा रहा है। जो अस्पताल के पीछे के क्षेत्र से होकर बाहर स्थित मुख्य नाला से मिला दिया जाएगा। इस पर काम चल रहा है। जल्द ही अस्पताल को जल जमाव से निजात मिल जाएगी।

NSIT
Nsmch

Report - Ranjan Kumar / Sasaram.