LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Flood: सोनपुर में CM का अलग अंदाज, बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथ से खिलाया खाना, साथ बैठकर किया भोजन

Bihar Flood: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे वैशाली और सारण जिले में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निरीक्षण पर पहुंचे।

CM Samrat Feeds Flood Victims
CM का अलग अंदाज- फोटो : reporter

Bihar Flood: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे वैशाली और सारण जिले में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निरीक्षण पर पहुंचे। सीएम ने सबसे पहले हाजीपुर स्थित राहत शिविर का जायजा लिया। इसके बाद वे सोनपुर पहुंचे, जहां उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला।

सोनपुर के राहत शिविर में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों के रहने, खाने और स्वास्थ्य समेत तमाम इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद सीएम सीधे सामुदायिक किचन पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथों से खाना खिलाया और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार ने राहत शिविर में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है और सरकार बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के रहने और भोजन के साथ-साथ बाढ़ पीड़ित बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जा रही है।

सीएम ने उम्मीद जताई कि अगले 24 घंटे में बाढ़ की स्थिति में राहत मिल सकती है, क्योंकि गंगा समेत नदियों का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ के स्थायी समाधान को लेकर भी गंभीर है। इसी सिलसिले में केंद्रीय जल आयोग से बातचीत की गई है और ऐसी योजना तैयार करने पर मंथन चल रहा है, जिससे गंगा के पानी को नियंत्रित कर लोगों को हर साल आने वाली बाढ़ से निजात दिलाई जा सके।इस दौरान जल संसाधन मंत्री, सारण के डीएम-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार