LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Chapra Tamo Martial Arts Championship 2026: 37 मेडल जीतकर छपरा बना बिहार विजेता

सिवान में आयोजित तामो मार्शल आर्ट्स राज्य चैंपियनशिप 2026 में छपरा के खिलाड़ियों ने 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बिहार में पहला स्थान हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर।

chapra wins tamo martial arts state championship 2026
37 मेडल जीतकर छपरा बना बिहार विजेता- फोटो : Reporter

बिहार के सिवान जिले में आयोजित राज्य स्तरीय तामो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में छपरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। छपरा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल के दम पर सबसे अधिक मेडल जीतकर जिले और राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है।

37 मेडल जीतकर बिहार में हासिल किया पहला स्थान

कोच रवि शर्मा ने बताया कि सिवान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छपरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदक अपने नाम किए। इनमें 19 स्वर्ण पदक (Gold Medals), 15 रजत पदक (Silver Medals) और 3 कांस्य पदक (Bronze Medals) शामिल हैं। इतने बड़े पैमाने पर मेडल जीतकर छपरा की टीम ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया।

कड़ी मेहनत और बेहतर तकनीक का मिला फल 

टीम के कोच विवेक कुमार, अमृत कुमार और आदित्य कुमार सिंह की देखरेख में खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। कोच विवेक कुमार ने बताया कि सीमित सुविधाओं के बावजूद खिलाड़ियों को बेसिक नॉलेज और उन्नत तकनीक सिखाई जाती है, जिससे वे विपक्षी को पलक झपकते ही मात दे देते हैं। इसी बेहतर ट्रेनिंग के दम पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत और सम्मान

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। मुकरेरा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार महतो, भाजपा नेता डॉ. चरण दास, शिक्षक नेता विष्णु कुमार, संतोष कुमार सिंह, शैलेश यादव, रंजीत कुमार सिंह, सुमन कुमारी, सुनील कुमार, परमेश्वर श्रीवास्तव और विजय कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदक जीतने वाले होनहार खिलाड़ियों की सूची

स्वर्ण पदक जीतने वालों में सुंदरम पासवान, शिवम, सत्यम, कृतिका सिंह, प्रकाश सोनी, खुशी, संयम, आशु, परिधि, सोनाली, अंशिका, आदित्य, भारती, साक्षी, यशबर्धन, अंकित, श्रवण, रूबी और ऋतु शामिल हैं। वहीं रजत पदक अंकिता सिंह, अनीश, विष्णु प्रिया, प्रीति, इशांत, पीहू, रागनी, रौशन, प्रखर, आदित्य यादव, समीक्षा, अनुप, सौरभ, प्रियांशु, स्नेहा, संजू और रिशव ने जीता। कांस्य पदक आशीष कुमार, विराट, अंश, पीयूष गुप्ता और प्रिंस कुमार के नाम रहा।

सारण से धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट