LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

vaibhav suryavanshi: बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड पारी ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर, गृह शहर में समस्तीपुर में मनी दीवाली, धूम-धाम से लोगों ने छोड़े पटाखे

समस्तीपुर के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में 35 बॉल पर शतक ठोककर इतिहास रच दिया।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi - फोटो : social media

vaibhav suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव ने ऐसी बल्लेबाजी की कि हर कोई हैरान रह गया। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को आठ विकेट से हरा दिया, लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा बन गए वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक ठोककर क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वैभव की इस धमाकेदार पारी ने जैसे उनके गृहनगर समस्तीपुर में उत्सव का माहौल पैदा कर दिया। समस्तीपुर में कल रात दिवाली जैसा नज़ारा देखने को मिला। लोग रात भर सड़कों पर पटाखे छोड़ते नजर आए, मिठाइयां बांटी गईं और वैभव की उपलब्धि का जश्न मानो पूरे जिले ने मनाया। सोशल मीडिया पर समस्तीपुर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वैभव की सफलता पर पूरा जिला गर्व करता दिखाई दे रहा है। पटेल मैदान में खास तौर पर लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया।

वैभव की इस उपलब्धि पर न सिर्फ आम लोग, बल्कि राजनीतिक हस्तियां और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह शतक किसी सामान्य खिलाड़ी का प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक असाधारण प्रतिभा की उड़ान है, जिसने महज 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ दी है।

वैभव सूर्यवंशी के कोच ब्रजेश झा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले और एकेडमी के लिए गर्व का क्षण है। इतना छोटा बच्चा इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाकर समस्तीपुर और बिहार का नाम रौशन कर रहा है, यह सिर्फ एक खेल की जीत नहीं, बल्कि भविष्य की चमकती संभावना है। कोच ने यह भी बताया कि मैच शुरू होने से पहले उनकी वैभव से बातचीत हुई थी, और वह पहले से ही काफी आत्मविश्वास में था।

NSIT
Nsmch