LATEST NEWS

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। जहां नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है ...

तीनों भाइयों की मौत
3 सगे भाइयों की मौत- फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। पूरा मामला समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार बोरज गांव में सोमवार को करेह नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदित्य (17), हर्षित (15) और कार्तिक (13) के रूप में हुई है।

एक भाई को बचाने में तीनों की गई जान 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों भाई अपने पिता सुदर्शन कुमार झा के साथ बरियाही घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान एक भाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी दोनों भाइयों ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों खुद को संभाल नहीं पाए और एक-एक कर डूब गए।

पिता की कोशिश रही नकाम 

पिता ने अपनी आंखों के सामने बच्चों को डूबता देखा और उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पहले दो भाइयों, आदित्य और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सबसे छोटे भाई कार्तिक का शव करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया।

मातम में बदलीं खुशियां 

बताया जा रहा है कि सुदर्शन कुमार झा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं और उनके तीनों बेटे वहीं पढ़ाई करते थे। परिवार हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी मनाने गांव आया था। सुदर्शन के पिता गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी हैं और सोमवार को ही मंदिर में ध्वजारोहण किया गया था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद पूरे बोरज गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch